फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते दाम पर खाद, बीज देगी चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सस्ते दाम पर खाद, बीज देगी चीनी मिल
विज्ञापन

रोहाना। आईपीएल ग्रुप की रोहाना मिल ने शरदकालीन गन्ना बुवाई के लिए किसानों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें किसानों को गन्ने की अधिक उपज बढ़ाने के लिए सस्ते रेट पर खाद, बीज उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान किसानों को फसलों की पैदावार बढ़ाने के भी गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

रोहाना के राधिका पैलेस में आईपीएल ग्रुप की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें रोहाना चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुनील दत्त ने बताया कि शरदकालीन गन्ने की बुआई के लिए गन्ने की बुवाई दो अक्टूबर से करनी चाहिए। समय पर गन्ना बुवाई से पैदावार में बढ़ोतरी होगी। आईपीएल हेड आफिस से आए चीफ मैनेजर डॉ भीष्म पाल सिंह ने कहा कि शरदकालीन गन्ना बुवाई पर किसानों को जैविक खाद के साथ पोटाश का प्रयोग करना चाहिए, जिससे पैदावार में बढ़ोतरी के साथ चीनी की रिकवरी भी अच्छी होगी। इसका लाभ किसानों को होगा। अगेती जाति के गन्ने को भी परिवर्तित करना चाहिए। गोष्ठी की अध्यक्षता मांगेराम त्यागी और संचालन गन्ना प्रबंधक सुधीर कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रवीण त्यागी, अनिल त्यागी, राकेश मलिक, पंकज भगत, सुशील त्यागी, आदेश, इमलाख, अरविंद मलिक, मौ रफी, ओमकार त्यागी, मनोज, रामफल, नित्यानंद आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें