जिम्नास्टिक की महिला टीम चयनित
मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज में जिम्नास्टिक की प्रतियोगिता के बाद मंडल टीम का चयन कर दिया गया है। टीम में कोमल, प्राची कैशले, सावर्णी शर्मा, अनुष्का, अवनि कैशले, अदिति, दिलनाज मंडल के लिए चुनी गई है। कॉलेज में हुए ट्रायल्स के बाद इसकी घोषणा की गई। प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव ने मंडल के लिए सूची भी जारी की।
अनिल जैन बने अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। दि जैन स्कूल कमेटी के महामंत्री राजकुमार जैन ने बताया कि जैन इंटर कॉलेज मेरठ रोड की प्रबंध समिति का चुनाव सर्वसम्मति से हो गया है। प्रबंध समिति का अध्यक्ष अनिल जैन, उपाध्यक्ष पवन जैन, प्रबंधक प्रदीप जैन, उप प्रबंधक सुनील जैन, कोषाध्यक्ष अंकुर जैन को बनाया गया। सदस्य पद पर आकाश जैन, कपिल जैन, गौरव जैन, विपिन जैन, विवेक जैन, संदीप जैन, सुनील जैन को रखा गया है। निर्वाचन अधिकारी आरपी शर्मा और पर्यवेक्षक विनय यादव रहे।
गन्ना भुगतान नहीं होने से योगी सरकार की पोल खुली
मुजफ्फरनगर। रालोद नेता राम मेहर राठी ने कहा कि प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा अपने क्षेत्र थानाभवन की मिल से किसानों का भुगतान नहीं करा पाए हैं। इस मिल पर अभी भी तीस करोड़ किसानों का बकाया है। जिले की भैसाना चीनी मिल पर किसानों का 17 करोड़ बकाया है। 14 सितंबर को रालोद भैसाना चीनी मिल पर आंदोलन करेगी।
औद्योगिक विकास के लिए काम करें
मुजफ्फरनगर। आईआईए की बैठक में जिले के उद्यमियों ने औद्योगिक विकास के लिए काम करने की बात कही। चेयरमैन कुशपुरी ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए प्रत्येक विषय पर बात होनी चाहिए। अश्वनी खंडेलवाल, अरविंद मित्तल, अनिल त्यागी, प्रतीक भाटिया, मनीष जैन, सुशील अग्रवाल, पंकज जैन, शशांक जैन, अमित गर्ग, अजय कपूर, अमित जैन, संदीप जैन, इफ्तिखार हुसैन आदि रहे।