बेरोजगारों को मिलेगा 25 लाख तक का ऋण
मुजफ्फरनगर। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का लघु उद्योगों की ओर रुझान करने के लिए सरकार उन्हें बिना ब्याज का 25 लाख तक का ऋण दे रही है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत इसके लिए बेरोजगार युवा दस सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार ग्रामीण क्षेत्र में लघु इकाई स्थापना को बढ़ावा दे रही है। ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग लगाने वाले युवाओं को 25 लाख तक का ऋण दिया जा रहा है। भारत सरकार की इस योजना में ब्याज विभाग देगा। तकनीकि योग्यता रखने वालों को इसमें वरीयता दी जाएगी। दस सितंबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। रुड़की रोड स्थित उनके कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है। विभाग की साइट पर सीधे भी आवेदन किया जा सकता है।