फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद का जन्म दिन मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। हाकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस सभी स्कूलों में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। सनराईज पब्लिक स्कूल व मेपल्स अकादमी बुढ़ाना में आयोजित इस कार्यक्रम में टूर्नामेंट का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

सनराईज पब्लिक स्कूल बुढ़ाना में हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन मनाया गया। मंगलवार को स्कूल में एक टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। स्कूल के चारों हाउस के बीच कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल मैच रेड और येलो हाउस के बीच हुआ। रेड हाउस ने यह मैच जीता। प्रतियोगिता के निर्णायक कमेटी के राकेश कुमार, सुशील कुमार, हरेंद्र सिंह, चंद्रपाल, विनीत कुमार व लोकेन्द्र राणा रहे। स्कूल के अध्यक्ष राकेश कुमार ने विजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की। स्कूल के मैनेजर सुशील कुमार ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। खेलों से विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य विनीत कुमार, लोकेन्द्र राणा, निशान्त चौधरी, योगेश त्यागी, अनिता, पूजा सहित सारा स्टाफ मौजूद रहा। मेपल्स अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को विद्यालय की प्रधानाचार्या डा.गरिमा वर्मा व प्रबंधक राजीव गर्ग ने प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें