अमित ने जीती दौड़ प्रतियोगिता
भोपा (मुजफ्फरनगर)। राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में दौड़ प्रतियोंगिता कराई गई। अमित कुमार ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य डा प्रवीण कुमार ने किया। दौड़ में पहला स्थान बीए प्रथम वर्ष के छात्र अमित कुमार ने ,दूसरा स्थान दीपक कुमार ने व तीसरा स्थान आदेश कुमार ने प्राप्त किया। समाजसेवी सुखराम द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए मेजर ध्यानचंद के जीवनवृत पर प्रकाश डाला। प्रवक्ता सरिता जैन, चेतनालता, शालू, मधू, प्रीति, अब्दुल मुंतकीब, अचल कुमार, विकास कुमार मौजूद रहे।