फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी-शालीमार दौड़ीं, बाकी ट्रेनें रद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को घर पहुंचेंगे जम्मू में फंसे श्रद्धालु
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हरियाणा के पंचकूला में गुरमीत राम रहीम के समर्थकों के उत्पात के बाद रेलवे संचालन बेपटरी हो गया है। दो दिन बाद ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्री हलकान हो गए हैं। हालांकि रविवार को थोड़ी राहत जरूर रही है। यहां इंटर सिटी एक्सप्रेस को निकाला गया है। सोमवार को शालीमार के आने का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में जम्मू में फंसे सैकड़ों श्रद्धालु सोमवार को घर पहुंच सकेंगे।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद समर्थकों ने हरियाणा के पंचकूला, चंडीगढ़ समेत कई जिलों में उत्पात मचाया था। इसको लेकर हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, अंबाला, अमृतसर, जम्मू से आने और जाने वाली सभी ट्रेनों के पहिए थम गए हैं। हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू जाने वाली करीब 200 से अधिक ट्रेनें नहीं दौड़ रही है। रेलवे बोर्ड ने दिल्ली-टपरी वाया मेरठ रेलवे मंडल की लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद कर रखा है, जो रविवार को भी बहाल नहीं हो सका है। यात्रियों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। दूरदराज काम करने गए लोग विभिन्न क्षेत्रों में फंसे हैं। जम्मू में भी सैकड़ों श्रद्धालु ट्रेन नहीं मिलने के कारण परेशान है। हालांकि रविवार को थोड़ी राहत मिली है, स्टेशन से 14521 इंटर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन रवाना की गई है। वहीं, सोमवार को शालीमार एक्सप्रेस भी आएगी। इसके संचालन की जम्मू रेल प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। इसके अलावा अन्य सभी ट्रेनों को फिलहाल रद्द ही रखा गया है। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि रविवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस गुजारी गई है, बाकी ट्रेनों की यथावत स्थिति बनी हुई है। सोमवार देर शाम को संचालन बहाल होने की संभावनाएं जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने ली राहत की सांस
मुजफ्फरनगर। ट्रेनों का संचालन बहाल होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अधिकांश ट्रेनें तीस मिनट से लेकर एक घंटा की देरी से चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें