फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने पुरखों की याद में पौधे लगाकर करें धरती का श्रृंगार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आप अपने या अपने परिवार से जुड़े किसी सदस्य की याद में अथवा किसी विशेष दिवस पर पेड़ लगाकर धरती का शृंगार कर सकते हैं। इसके लिए वन विभाग की ओर से स्मृति योजना शुरू की गई है। मोरना वन रेंज के इलाबास की नर्सरी में पेड़ लगाए जाएंगे। इस नर्सरी को स्मृति वन के रूप में विकसित किया जाएगा। जनपद को कोई भी व्यक्ति किसी विशेष अवसर पर पौधा लगा सकता है।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण और धरा की हरियाली बढ़ाने के लिए सीएम योगी के निर्देश पर वन विभाग ने अनूठा प्रयोग शुरू किया है। इसे स्मृति योजना का नाम दिया गया है। योजना में मोरना क्षेत्र की इलाबास स्थित वन विभाग की नर्सरी को स्मृति वन बनाया जाएगा, यहां पर आप अपनों की याद में पौधरोपण कर सकते हैं। स्मृति वन में लगाए गए पौधे की देखरेख की जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। लगाए गए पेड़ की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड वन विभाग उपलब्ध कराएगा। गड्ढा खोदने और मृदा उपचार करने का काम भी फॉरेस्ट विभाग करेगा। लगाए गए पौधे की दो साल तक देखभाल का जिम्मा विभाग पर होगा। ट्री गार्ड पर पौध रोपित करने वाले का नाम, पौधरोपण की दिनांक और जिस उपलक्ष्य में पौधरोपण किया गया, यह सब अंकित किया जाएगा। डीएफओ ने बताया कि यह सब नि:शुल्क होगा। यदि कोई चाहे तो स्वच्छता से दान स्वरुप जो भी चाहे दे सकता है, उसकी रसीद मिलेगी।
पौधा अपना लाकर लगाना होगा। डीएफओ सूरज ने बताया कि अपनों की स्मृति में पौध लगाने की यह अच्छी योजना है। योजना में इच्छुक व्यक्ति पूर्वजों की पुण्यतिथि, अपने या अपनों के जन्मदिन, शादी-विवाह के मौके पर या फिर शादी की सालगिरह आदि विशेष दिवस पर स्मृति वन में पौधरोपण कर सकता है।
विज्ञापन

पितृ पक्ष के लिए एडवांस में बताएं
आगामी दिनों शुरू होने वाले पितृ पक्ष में आप अपने पूर्वजों की याद में पौधरोपण कर सकते हैं। इसके लिए स्मृति वन में पहले से पंजीयन कराना होगा, ताकि वन विभाग निर्धारित तिथि पर गड्ढे खोदने का कार्य पहले से कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें