खतौली(मुजफ्फरनगर)। केके जैन इंटर कालेज में एजूकेशन सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें काउंसलर अमित पांचाल ने विद्यार्थियों को सफल होने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। यदि जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो अच्छी आदत अपनाएं। किसी भी आदत को पूरी तरह विकसित करने के लिए उसे 21 बार दोहराना पड़ता है। यदि आपने एक अच्छी आदत को 21 बार दोहराया तो फिर वे आदत आपके अंदर परिवर्तित हो जाएगी। अंत में प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने अमित पांचाल के विचारों की प्रशंसा की और धन्यवाद दिया।