फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान में निर्माण रुकने से मुस्लिमों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्रिस्तान में निर्माण रुकने से मुस्लिमों में रोष
विज्ञापन

जानसठ/सिखेड़ा। सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा में प्रधान द्वारा बनवाई जा रही कब्रिस्तान की दीवार का गांव के कुछ लोगों ने विरोध कर कार्य रुकवा दिया। कब्रिस्तान की दीवार का निर्माण कार्य रुकने से मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

प्रदेश में पूर्व में रही सपा सरकार द्वारा कब्रिस्तान की चारदीवारी का निर्माण कराने के लिए चलाई गई योजना के अंतर्गत गांव बेहड़ा अस्सा में ग्राम प्रधान अंजू द्वारा कब्रिस्तान की चारदीवारी का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसका विरोध करते हुए कुछ ग्रामीणों ने कार्य रुकवा दिया है। बृहस्पतिवार को ग्राम सचिव व प्रधान द्वारा कब्रिस्तान की चारदीवारी का निर्माण दोबारा शुरू करा दिया गया। जिसका गांव के कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। जब ग्राम प्रधान ने काम नहीं रुकवाया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर आकर कार्य रुकवा दिया। इंस्पेक्टर विपिन शर्मा ने बताया कि फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। शुक्रवार को हल्का लेखपाल को बुलाकर पैमाइश करवा कर दोबारा कार्य को शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें