फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों की टीम का खराब फसलों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने खराब फसलों की हकीकत जानी
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। बेगराजपुर में कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने केमिकल फैक्ट्री से निकली गैस से खराब हुई फसलों का निरीक्षण किया और किसानों से पूछताछ की। टीम ने खराब फसलों और केमिकल फैक्ट्रियों से निकलने वाले पानी का नाले से नमूने लिया। टीम नमूने को लैब में जांच कराने को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

मंसूरपुर के गांव घासीपुरा के 60 वर्षीय किसान रघुबीर सैनी की केमिकल फैक्ट्री से निकली गैस से फसल बर्बाद हो गई थी। 31 जुलाई को खराब फसल को देखकर सदमे में किसान रघुबीर की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को मोदीपुरम की सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय. कृषि विज्ञान केंद्र बघरा, प्रदूषण व उद्यान विभाग की संयुक्त टीम कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने बेगराजपुर में पहुंचकर किसानों की खराब फसलों का निरीक्षण किया। टीम ने नाले से फैक्ट्रियों का पानी और खराब फसलों का नमूना लिया। टीम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. गजे सिंह, डॉ. मोहनलाल, डॉ. श्रीपाल, डॉ. आरपी वर्मा, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया व उद्यान विभाग से आरके गौतम व ललित त्यागी के अलावा किसान जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, रणधावा, प्रमोद, मनोज, मिंटू आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें