फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल कार्डधारकों को नि:शुल्क कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीपीएल कार्डधारकों को नि:शुल्क कनेक्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बीपीएल कार्ड धारकों को प्रदेश सरकार ने बिजली के नि:शुल्क कनेक्शन देने के आदेश दिए हैं। विद्युत विभाग ने कनेक्शन देने के लिए 23 जुलाई को टाउन हाल प्रांगण में कैंप लगाने का निर्णय लिया है। ऐसे परिवारों को एलईडी बल्ब और पंखे भी कम कीमत पर वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक परिवार को बिजली उपलब्ध कराने की सरकार की योजना के तहत अब सभी बीपीएल परिवारों को निशुल्क कनेक्शन दिए जाएंगे। इनमें अंत्योदय कार्ड, उज्ज्वला योजना के कार्ड धारक भी शामिल रहेंगे। अधिशासी अभियंता केपी पुरी ने बताया कि कनेक्शन देने के साथ ही गरीब परिवारों को एलईडी बल्ब और पंखे भी कम कीमत पर दिए जाएंगे। सरकार का यह उद्देश्य है कि प्रत्येक परिवार में उजाला होना चाहिए। 22 जुलाई तक बीपीएल कार्ड धारक अपने क्षेत्र के अवर अभियंता को अपनी आईडी उपलब्ध करा सकते हैं। 23 जुलाई को विभाग टाउन हाल के प्रांगण में शिविर लगाएगा और कनेक्शन देने का काम पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें