फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवालयों के बाहर लाइन लग गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगीं। कांवड़ यात्रा को लेकर शिवालयों को भी सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स के साथ आरएएफ के जवान भी तैनात रहे।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ गई। शिवालयों में श्रद्धालुओं ने गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया। वहीं, कांवड़ियों का गंगाजल लाने का क्रम भी शुरू हो गया है। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। चंद्र मास का श्रावण 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। सुबह से ही शहर के शिवचौक, अंसारी रोड पर भौरा मंदिर, गांधी कॉलोनी के शिव मंदिर, पटेलनगर में शक्ति मंदिर समेत कूकड़ा आदि के शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कांवड़ यात्रा को लेकर शिवालयों को सजाया जा रहा है। उधर, मंदिरों में उमड़ी भीड़ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। अधिकारियों ने आरएएफ के जवानों के साथ मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें