फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर के बाद आठ पेट्रोल पंप सील

विज्ञापन
विज्ञापन
एफआईआर के बाद आठ पेट्रोल पंप सील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के आठ पेट्रोल पंपों को सील करते हुए इनमें पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इनमें सात पंप ऐसे हैं, जिनमें टेंपरिंग पकड़ी गई। एक पंप पर घटतौली पकड़ी गई है। डीएसओ मदन यादव ने बताया सभी पर पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है, अब इनके मालिक जेल जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 115 पेट्रोल पंप की जांच की गई थी, इनमें आठ पर गड़बड़ी पकड़ी गई। इन सभी के पंप मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं प्रशासन ने इन सबको सीज करते हुए इन पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर रोक लगा दी है। डीएसओ मदन यादव ने बताया कि भोपा रोड के आधुनिक सेवा केंद्र को सील कर दिया गया है। सुजडू चुंगी के कुमार फिलिंग स्टेशन, गायत्री परिवार सर्विस स्टेशन जानसठ, किसान फिलिंग स्टेशन सिसौना, बरला फिलिंग स्टेशन, खतौली के गोकलचंद, शीलचंद फिलिंग स्टेशन, ममता फिलिंग स्टेशन रतनपुरी में टेंपरिंग पकड़ी गई। इसी के साथ ही वरदान फिलिंग स्टेशन रतनपुरी में घटतौली मिली। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर इन्हें सील कर दिया गया है। इनके मालिक जेल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें