फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में नहाते हुए किशोर डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर में नहाते हुए किशोर डूबा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर में नहाते हुए किशोर डूब गया। पुलिस व परिजन गोताखोरों की मदद से किशोर को गंगनहर में तलाश करा रहे हैं। देर शाम तक किशोर का गंगनहर में पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

जगत कॉलोनी निवासी मानवेंद्र का 15 वर्षीय पुत्र अभिषेक रविवार की शाम को अपने मामा विकास पुत्र राजेंद्र शर्मा के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था। गंगनहर में नहाते हुए अभिषेक देखते ही देखते पानी में समा गया। गंगनहर में नहाने वाले अन्य युवकों ने अभिषेक को बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन युवक उसको बचा नहीं पाए। परिजनों को जैसे ही अभिषेक के डूबने का पता चला तो कोहराम मच गया। परिजन गंगनहर पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस व परिजनों ने गोताखोरों को बुलवाया। गोताखोर गंगनहर में अभिषेक को तलाश करने में लगे हैं। रविवार शाम तक अभिषेक का पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें