महारानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव कैलावड़ा कांटा पर श्रीपरमधाम न्यास अरिहंतपुरम के सहयोगियों द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर क्रांतिकारियों की महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। इसके बाद लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में क्रांतिगुरु चंद्रमोहन जी के संदेश में महानिरीक्षक अंकित ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में पुरुषों और महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संग्राम में अपने प्राणों तक का त्याग कर दिया। हमारे देश में युद्ध और शांति के समय में महिलाओं ने पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है। इस अवसर पर श्री परमधाम के सहयोगियों ने शपथ ली।