फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध-दवाईयों के नमूने लेकर लखनऊ भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध और दवाईयों के नमूने लेकर लखनऊ भेजे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से दूध के नमूने भरे गए हैं। विभागीय स्तर से कुछ दवाईयों के भी नमूने लखनऊ लैब भेजे गए हैं। अधिकारियों ने डेयरी संचालकों को भी चेतावनी देकर व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी विनीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने शहर, सदर और जानसठ तहसील में दूध, मावे के नमूने भरे। टीम ने शहर में खली अंसारी, संजीव, रामपाल, मोमीन और देसराज के यहां से दूध के सैंपल भरे। दूध में पर्याप्त रूप से फैट कम होने की शिकायत पर कार्रवाई की गई। इसके बाद टीम ने जानसठ क्षेत्र में फेरू सिंह, विपिन, के यहां भी दूध के सैंपल भरे। दूध की जांच-पड़ताल की गई। इसके बाद शहर में ही गणेश दूध डेयरी पर जांच की गई। चमनलाल पुत्र चौहल सिंह की डेयरी से दूध के नमूने भरे गए। इसके अलावा भी औषधि प्रशासन ने कई मेडिकल स्टोर पर छापे मारकर दवाईयों के नमूने लिए हैं। इन सभी नमूनों को जांच-पड़ताल के लिए लखनऊ लैब भेजा गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि त्योहार का सीजन होने के कारण लगातार दूध में मिलावट की शिकायतें मिल रही हैं। इसको लेकर छापे मारे गए। नमूने लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें