गांव के छोटे मामले निपटाएंगे पुलिसमित्र
भोपा। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने कहा कि जमीन और आपसी बंटवारे सहित छोटे-छोटे मामले एस 7 नामक टीम (पुलिस मित्र) गांव में ही निपटाएंगी, जिसका गठन किया जा रहा है।
सोमवार को भोपा थाना परिसर में समस्त स्टॉफ की बैठक लेते हुए प्रभारी निरीक्षक ने यह भी कहा कि ग्रामीणों के बीच गांवों में छोटी-छोटी बात पर होने वाले झगडे़ं पुलिस मित्रों के सहयोग से निपटायें जाएं। जिसके लिए गांव के जिम्मेदार व ईमानदार लोगों की सूची बनाकर एस-7, एस-10 व ऑन रोड एस 7 का गठन किया जाए। थाने पर एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन कर दिया गया है, जिसमें एक दरोगा, दो सिपाही, दो महिला सिपाही शामिल हैं। जो सूचना पर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले, अभद्र व्यवहार, अनावश्यक रूप से परेशान करने वालों पर तुरन्त कार्रवाई करेंगें।