फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन में भुगतान करें : राणा

Sun, 26 Mar 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री और सांसदों का किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।  पार्टी की मिली जीत पर भाजपा संगठन की ओर से केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा समेत जिले के पांच विधायकों का अभिनंदन किया गया। राणा ने कहा कि यदि चीनी मिलों ने 14 दिनों में भुगतान नहीं किया तो मिल मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन


आदर्श कालोनी स्थित भावना पैलेस में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिला संगठन ने दोनों मंत्री के साथ शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल, बुढ़ाना एमएलए उमेश मलिक, चरथावल विधायक विजय कश्यप, खतौली एमएलए विक्रम सैनी का अभिनंदन किया गया। डॉ संजीव बालियान ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा नजर आ रहा है। मोदी की बदौलत सूूबे में बीजेपी का 14 साल का वनवास खत्म हुआ है। महंत आदित्यनाथ योगी की सरकार प्रदेश की जनता की अपेक्षा पर खरी उतरेगी और 2019 के चुनाव में फिर से मोदी देश के पीएम बनेंगे।

गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा, यदि शुगर मिलों ने 14 दिनों में भुगतान नहीं किया तो मिल मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एमएलए विक्रम सैनी, शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, हरीश अहलावत, सुशील त्यागी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुरेश संगल, पूर्व पालिका चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा, सुनील सिंघल, जगदीश पांचाल, चन्नी बेदी, बबीता गुप्ता, कमलकांत कश्यप, श्रीमोहन तायल, देवव्रत त्यागी, प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, मेरठ रोड पर कुंजबिहारी अग्रवाल के आवास पर भी मंत्रियों और विधायकों का अभिनंदन किया गया।  उधर, चरथावल कस्बे के अलावा बिरालसी, नगलां राई और लुहारी खुर्द में कई स्थानों पर प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा का अभिनंदन किया गया। भाजपा नेता मनीष गर्ग, राहुल सिंह पुंडीर, विकास, रामभूल सिंह, टोनी, अमित कुमार, अभिषेक, डॉ. योगेंद्र सिंह, प्रवीण राणा, सुभाष सिंह रहे।  नगलां राई में पूर्व चेयरमैन रमेश चंद सिंघल, अमित सिंघल, पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, प्रवीण सिंघल, ब्रह्मप्रकाश गर्ग, संदीप कंसल, आरूप कुच्छल ने स्वागत किया। चरथावल में पूर्व जिपंस पंकज त्यागी, मनीष गर्ग, अजय वर्मा, जितार्थ त्यागी, लव गर्ग, अनमोल सिंघल, रवीकांत त्यागी, डॉ. विपिन त्यागी, पंकज कश्यप, मेघराज, कुश गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें