जिला पंचायत कार्यालय पर नामाकंन पत्र खरीदते लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एक दिन में 1331 ने नामांकन पत्र खरीदे
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी जोर पकड़ऩे लगी है। नामांकन पत्रों की बिक्री तेजी के साथ बढ़ रही है। मंगलवार को एक ही दिन में 1331 ने नामांकन पत्र खरीदे, इनमें प्रधान के 742 और जिला पंचायत सदस्य के 42 हैं।
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले के सभी नौ ब्लाकों में ग्राम प्रधान के 472 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिले में ग्राम प्रधान के 498 पद हैं। जिला पंचायत के जिले में 43 वार्ड हैं। त्योहार के बाद पहले दिन ही यहां 42 नामांकन पत्र बिके हैं। बीडीसी के लिए 301 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए अभी केवल 244 नामांकन पत्रों की ही बिक्री हो पाई है। नामांकन सात और आठ अप्रैल को हैं। नामांकन प्रपत्र तैयार करने के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री पहले से ही शुरू हो गई है। जिला पंचायत के लिए नामांकन जिला मुख्यालय पर होगा। अन्य पदों के लिए यह प्रक्रिया ब्लाक मुख्यालय पर ही पूरी हो जाएगी।