फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने नारों लिखी तख्तियां लेकर मतदाताओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने नारों लिखी तख्तियां लेकर मतदाताओं को किया जागरूक
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच ने सोमवार को स्कूली बच्चों के माध्यम से नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जिसमें मतदाताओं को 11 अप्रैल को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि शत प्रतिशत मतदान करना हम सबका कर्तव्य है। इसलिए हमें अपने मोहल्लों के मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस दौरान न्यू बाल विद्या मंदिर के छात्रों ने सारे काम छोड़ दो पहले वोट दो, पहले मतदान फिर जलपान, बूढ़ा हो या जवान सब करो मतदान जैसे नारों से लिखी तख्तियां लेकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। मतदाता जागरूकता रैली मोहल्ला सराय काहरान, सराय मालियान, नया बांस, तलहेडी चुंगी, वाल्मीकि बस्ती, कमला विहार आदि कालोनियों से होकर गुजरी। रैली में रामकला सैनी, राजकुमार शर्मा, मो. हाजी हनीफ, मुकेश राणा, सुभाष त्यागी, विक्की, खेमकरण कश्यप, अनोज त्यागी, सुशील जाटव, मोईन, शिवकुमार, जयप्रकाश, प्रदीप, वाजिद, रणजीत, विजय, अरशद, डा. रामशरण बौद्ध, अजय जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें