फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में तीन घायल, कार पलटने से बची

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन लोग घायल
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर शनिवार की देर रात को बुढ़ाना अंडरपास पर कैंटर ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इंडिका में सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। कार खाई में पलटने से बाल बाल बची। अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन

रुड़की निवासी सतीश शर्मा पुत्र राजेश शर्मा उसका भाई दीपक व बहन रजनी शनिवार की देर रात को अपनी कार द्वारा दिल्ली से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास पर अचानक सतीश ने कार के ब्रेक लगा दिए। जैसे ही ब्रेक लगने से कार की धीमी गति हुई। इसी दौरान पीछे से तेजी से आ रहे कैंटर ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आगे का शीशा भी चकनाचूर हो गया। हादसे में महिला समेत तीनों घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार खाई में पलटने से बाल बाल बची। इस दौरान पीछे से दूसरी कार में आ रहे परिवार के अन्य लोगों ने घायलों का नर्सिंगहोम में उपचार कराया। उपचार के बाद घायल वापस रुड़की चले गए। हादसे की अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें