फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, चालक नीचे दबकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा
विज्ञापन

मोरना। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया, जिसके नीचे चालक दब गया। लोगों ने बमुश्किल ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में चालक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। भोपा के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी 18 वर्षीय खुशनसीब पुत्र सलीम ट्रैक्टर से मीरापुर गांव सिकंदरपुर में जा रहा था। जैसे ही वह मोरना-जानसठ मार्ग पर ककरौली भट्ठे के निकट पहुंचा, तो अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया, जिसके नीचे चालक खुशनसीब नीचे दब गया। चीखपुकार सुनकर भट्ठे पर लगे मजदूर व राहगीरों ने ट्रैक्टर ने नीचे दबे चालक को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा घायल को मोरना चिकित्सालय लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें