फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने अधिकारियों को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने अधिकारियों को घेरा
विज्ञापन

बुढ़ाना। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील में जमकर हंगामा करते हुए धरना दिया। तहसीलदार सहित कई अधिकारियों को अपने बीच बैठा लिया। अपनी समस्याओं का ज्ञापन भी सौंपा।
भाकियू नेेता अनुज बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया। तहसीलदार मनोज कुमार, विद्युत निगम के एक्सईएन अनूप मिश्रा, गन्ना समिति के डिप्टी बीके राय सहित कई अधिकारियों को कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस से बुलाकर अपने बीच बैठा लिया। अनुज बालियान ने कहा कि किसानों व ग्रामीणों के बिलों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है। किसी किसान का तीन माह का घरेलू बिल 10 हजार रुपये तो किसी का ट्यूबवेल का बिल एक लाख रुपये आया है। मार्च 2018 में जिन किसानों ने अपने बिजली के बिल अदा कर दिए थे, उन पर पुरानी बकाया चली आ रही है। उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट नहीं दी जा रही है। पंजीकरण के नाम पर वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान आरडी शुल्क के नाम पर एक हजार की वसूली नही देगा। देहातों की जर्जर लाईनों को हटवाया जाएं। चीनी मिल के गेट और सेंटर का इंडेंट बराबर भेजा जाएं। बिलों की गड़बड़ी को ठीक किया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के एक्सईएन अनूप मिश्रा, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह व गन्ना समिति के डिप्टी बीके राय ने अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का समाधान 12 फरवरी तक करवाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना समाप्त हुआ। इस मौके धीरसिंह, रणबीर, बाबूराम, देवेश त्यागी, संदीप बालियान, प्रमेंद्र, संजीव, रविंद्र, सुरेंद्र, विदुर त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता आसाराम व संचालन संजीव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें