फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारे लिखकर जनता को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवायोजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने नारे लिखकर लोगों को जागरूक किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ पर्यावरण को लेकर आम जनता में जागृति लाई गई।
विज्ञापन

एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अवनीश, डॉ गिरिराज किशोर तथा डॉ एस के सिंह के नेतृत्व में मीनाक्षी पुरम, अवध विहार तथा कल्याण पुरी में नारा लेखन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। दीवारों पर प्रमुख नारे जैसे जल ही जीवन है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे, कन्याभ्रूण हत्या बंद करो, पॉलीथिन का प्रयोग बंद करो, मेहनत करो या मजदूरी पढ़ना लिखना है जरूरी, पानी का न हो ठहराव डेंगू चिकनगुनिया से हो बचाव, लोकतंत्र की यह पहचान, मत, मतदाता और मतदान आदि नारे लिखे। दूसरे सत्र में समाजसेवी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे मास्टर विजय सिंह ने स्वयंसेवकों को जीवन में अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उन्होंने स्वयंसेवकों को आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके बताए तथा कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए सही दिशा में कठिन परिश्रम आवश्यक है। दूसरे वक्ता समाज सेवी बीना शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के संबंध में चर्चा की। तीसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ ओमबीर सिंह, डॉ सुभाष कुमार, गौरव जैन, हिमांशु कुमार, सुरेंद्र कुमार, अजीत सिंह, सुधीर कुमार, देवीशरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें