फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदर्शिता, कौशल एवं स्वयं को विकसित करें अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि व्यक्ति को आज के समय में खुद को अपग्रेड करने के लिए किताबों को पढ़ना चाहिए। किताबों से जो जानकारी हमें मिलती है वो लंबे समय तक याद रहती है। पढ़ने व सुनने में लिखी बात ज्यादा याद रहती है। कौशल और योग्यता विजन होना चाहिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में निर्वाचन से जुड़े ट्रेनिंग के कार्यक्रम में डीएम ने लीडरशिप के बारे में अधिकारियों को विस्तार से बोर्ड पर लिखकर समझाया और उनसे प्रश्न भी पूछे। बताया कि नेतृत्व करने के लिए एक ग्रुप का होना आवश्यक हैं। लोक सभा निर्वाचन 2019 को सकुशल संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद में निर्वाचन कार्यों से जुड़े अधिकारियों को जिला पंचायत सभागार में लीडरशिप एवं मोटिवेशनल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अफसरों लीडरशिप डेवलेप करने और उन्हें कार्य के प्रति उत्साहित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भेजे गये ट्रेनर पुनीत गुप्ता ने प्रशिक्षण के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी दी। ट्रेनिंग में एडीएम वित्त आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम बुढ़ाना नितिन गौड़, जानसठ विजय कुमार, सदर कुमार भूपेंद्र, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, जानसठ राम मोहन शर्मा, फुगाना कालू सिंह, तहसीलदार जानसठ पुष्कर नाथ चौधरी, सदर अमित कुमार, डीडीओ, पीडी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, एसओसी राजेश कुमार देवरार, डिप्टी कलेक्टर अजय अम्बष्ट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें