फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों के मानदेय और भतों में हो बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ग्राम प्रधानों ने विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले ग्राम प्रधान रुड़की रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में एकत्रित हुए। यहां पर सभा करने के बाद प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर 73वें संविधान संशोधन के तहत 29 विषय व अधिकार ग्राम पंचायतों को सौंपकर सत्ता विकेंद्रीकरण की आदर्श व्यवस्था लागू करने, पूरे देश में एक समान पंचायत राज व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। इसके अलावा ग्राम प्रधान समेत सभी पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय व भत्तों में सम्मानजनक बढ़ोतरी करने तथा मृत्यु उपरांत आश्रितों को 20 लाख बीमा राशि देने की मांग उठाई गई। ग्राम प्रधानों ने आयु, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, पट्टे देने का अधिकार देने, जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में पंचायत दिवस का आयोजन करने, ग्राम प्रधानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने से पूर्व उप निदेशक स्तर से अनुमति का प्राविधान करने तथा शिकायत झूठी मिलने पर शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, ग्राम प्रधानों को प्राथमिकता से शस्त्र लाइसेंस देने तथा पेंशन देने की मांग भी की गई। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष विजय त्यागी, साजिद प्रधान, अनिल तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, अजयवीर सिंह, हाशिम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें