खतौली। नगर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कई स्कूल के छात्र छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक करने को रैली निकाली। छात्र-छात्राओं ने मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया।
केके जैन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनुराग जैन के निर्देशन में लघु नाटिकाओं के माध्यम से छात्र छात्राओं ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक किया। इसके अलावा कालेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मतदाता को जागरूक करने को रैली निकाली। संचालन जेपी गौतम ने किया। मौके पर सुधीर पांडेय, हितेश, डीके जैन, अमित जैन, रुपक वर्मा, कुलदीप कुमार, राजकुमार जैन, प्रमोद मोतला, सतेंद्र सिंह, मोनिका शर्मा, प्रियंका जैन, नूतन, एकता जैन, इंदू जैन, गौरव जैन, मनोज जैन, पायल जैन, कमलदीप कुमार, विनीत, अनिल कुमार आदि रहे।
अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए
फोटो....
मोरना। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ग्रुप लीडर नेहा चौधरी ने कहा कि हमें अपने हितों की रक्षा के लिए अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज में एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्वयं सेविकाओं सीमा, प्राची, रीना, निधि, सीमा, प्रीति, तनू, मोनिका, आयशा, प्रियंका, वर्षा, साईबा, वैशाली, शालनी, बीनू, आदि ने मतदाता दिवस पर विचार रखे। इससे पूर्व मतदाता रैली को सचिव वेदवीर और प्रधानाचार्य डॉक्टर राजपाल मलिक ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शिविर अधिकारी डॉ. राजसिंह, चंद्रमोहन भटनागर, नरेंद्र बालियान, मनोज पालीवाल आदि मौजूद रहे।