फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के दरवाजे पर पत्र डालकर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के दरवाजे पर पत्र डालकर दी धमकी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव न्याजूपुरा में घर में लूटपाट के इरादे से घुसे बदमाशों ने पीड़ित परिवार को घर के दरवाजे पर पत्र डालकर पुलिस कार्रवाई कराने पर धमकी दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा निवासी रईस अब्बास की बेटी की आगामी 24 जनवरी को शादी है। पीड़ित के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात छत के रास्ते से घुसे चार बदमाशों ने उसकी पत्नी इशरत जैदी व बेटियों पर हथियार तानते हुए लूटपाट के इरादे से बंधक बनाने का प्रयास किया था। इस दौरान इशरत जैदी द्वारा एक लुटेरे के पिस्टल की नाल पकड़कर विरोध करने पर आरोपी बिना वारदात किए फरार हो गए थे। घटना की तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने एक आरोपी के भाई को हिरासत में लिया था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शनिवार सुबह घर का मेन गेट खोलने पर उन्हें एक पत्र पड़ा मिला, जिसमें उन्हें पुलिस कार्रवाई करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। इससे पीड़ित परिवार दहशत में आ गया और तत्काल इंस्पेक्टर अनिल कपरवान व चौकी प्रभारी एसआई राकेश शर्मा को इसकी जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने आरोपियों से अपनी बेटी की आगामी 24 जनवरी को होने वाली शादी के दौरान अपनी व मेहमानों की जान को भी खतरा जताया है। पुलिस ने धमकी भरे पत्र को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें