फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजबजाते नाले और बदहाल सफाई का सर्वेक्षण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में स्वच्छता का सर्वेक्षण आज से
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गंदगी से बजबजाते हुए नाले और जहां-तहां लगे कूड़े के ढेरों के बीच स्वच्छता का सर्वेक्षण आज से शुरू होगा। सफाई के मामले में शहर के हालात खराब हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था भी नहीं है।
शासन नगर निकायों के स्वच्छता का सर्वेक्षण करा रहा है। इसमें शहरों की सफाई व्यवस्था को परखा जाएगा और नागरिकों की प्रतिक्रिया भी ली जाएगी। शुक्रवार को यह सर्वेक्षण शुरू हो रहा है। मुजफ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र में भी सर्वे होना है, लेकिन हालात पर नजर डालें तो सफाई की स्थिति बेहद खराब है। पूरे शहर में जहां-तहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। एटूजेड कंपनी कूड़ा उठाने और निस्तारण करती थी, लेकिन उसके काम करने के बाद शहर की हालत खराब हो गई है। नगर में जहां-तहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। डलावघरों में हर समय कूड़ा पड़ा रहता है और आवारा पशु इसे सड़कों पर फैलाते रहते हैं। जिला अस्पताल के बाहर की स्थिति बेहद खराब है। मीनाक्षी चौक के डलावघर में भी कूड़ा सड़क पर बिखरा रहता है। गली-मोहल्लों में भी जगह-जगह पर कूड़ा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


नावल्टी चौक पर नहीं सुधरी हालत, सड़क पर जलभराव
मुजफ्फरनगर। नावल्टी चौक पर रुड़की रोड, शामली बस स्टैंड रोड और अंसारी रोड के नालों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। इन नालों की सफाई नहीं होने से बृहस्पतिवार को भी दुकानों के आगे गंदा पानी भरा रहा।
रुड़की रोड पर स्थित नावल्टी चौक के आसपास नालों की स्थिति बेहद खराब है। ह्यूम पाइप का कार्य चलने के कारण रुड़की रोड का नाला बंद कर दिया गया है। इससे अंसारी रोड पर जलभराव रहता है। इसके अलावा शामली बस स्टैंड रोड पर बकरा मार्केट का नाला भी चोक होने से जल निकासी बंद है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने मौके का निरीक्षण कर नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन बृहस्पतिवार को भी हालत जस की तस रही। रुड़की रोड पर दुकानों के आगे पानी भरा रहा। इससे दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी हुई।

इन्होंने कहा...
नालों में डेयरी से गोबर बहकर आता है। इससे वह बंद हो जाता है। जलनिकासी नहीं होने से स्थिति बेहद खराब हो जाती है। वह रोजाना सफाई करते हैं, लेकिन पानी फिर भी नहीं निकल पाता - दीपक कुमार, दुकानदार।

कूड़ा नालों में डाल दिया जाता है। इससे जलनिकासी अवरुद्ध हो जाती है। वह अपने सामने साफ कर लेते हैं। नाले में कूड़ा नहीं डालते, लेकिन कुछ लोग पॉलिथिन एवं अन्य गंदगी नाले में फेंक देते हैं - राजेंद्र कुमार, दुकानदार।

इन बिंदुओं पर होगा स्वच्छ सर्वेक्षण
मुजफ्फरनगर। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक सरदार बलजीत सिंह का कहना है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में नागरिकों की प्रतिक्रिया ली जाएगी। जिले के सभी दस नगर निकायों में सर्वे टीम पहुंचेगी। शौचालयों की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। नागरिकों से पूछा जाएगा कि वह स्वच्छता के बारे में कितना जानते हैं। शहर की सफाई, डलावघरों में कूड़ा उठाने की व्यवस्था आदि पर सवाल पूछे जाएंगे। चार से 31 जनवरी तक स्वच्छ सर्वेक्षण होना है।
विज्ञापन

रात में होगी नाले की सफाई
नगर स्वास्थ्य अधिकारी आरएस राठी ने बताया कि रात में बकरा मार्केट के नाले की सफाई कराई जाएगी। जल निगम को जल्द नाला सुधार कार्य पूर्ण करने के लिए पत्र लिखा गया है। नाले में कूड़ा डालने वाले दुकानदारों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें