भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था: खान
मुजफ्फरनगर। भारतीय अल्पसंख्यक आर्थिक विकास अभिकरण के तत्वावधान में अल्पसंख्यक समुदाय के बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों की बैठक हुई। आईमेडा के अध्यक्ष डॉ एमजे खान ने कहा कि देश में तेजी से अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, जिसमें युवाओं के लिए अपार संभावनाएं है।
पैग़ाम-ए-इंसानियत कार्यालय पर हुई बैठक में डॉ खान ने कहा कि सरकार की तमाम योजनाओं और कार्यक्रम तथा उद्योग जगत की सक्रिय भूमिका से भारत की बाजारी अर्थव्यवस्था से रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों की आबादी तकरीबन 20 प्रतिशत के आसपास है, परंतु अल्पसंख्यक युवाओं की सामाजिक शैक्षिक व आर्थिक भागीदारी काफी कम है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लक्ष्य बनाकर 25 जिलों के अल्पसंख्यक युवकों के आर्थिक उत्थान को संगठित किया जा रहा है। उनके प्रशिक्षण से लेकर कौशल विकास वित्तीय सहायता दिलाने में मदद तथा हर प्रकार के समन्वय में भागीदार होगा। अल्पसंख्यक आर्थिक विकास अभिकरण जिला स्तर पर एक समन्वय समिति का गठन भी करेगा, जो इन कामों का संचालन करने में मदद करेगा। आसिफ राही, अजमलुर्रहमान, अमीर आजम एडवोकेट, महबूब आलम, सुल्तान मुशीर, जमालुद्दीन कासमी, मास्टर खुर्शीद, मौलाना मूसा कासमी, मौ अली अलवी ने अपने विचार रखे। इकराम कस्सार, मास्टर नर्ज, डा इरशाद अली सम्राट, इशरत त्यागी, एस राशिद अली, नईम, आलमगीर रथेडी, आसिफ खान, इकरार, आरिफ, सिराजुददीन प्रधान, दिलशाद पहलवान, अमीर आजम कल्लू, शहजाद कुरैशी, फैजान अंसारी, अजीम खान, शरीफ कुरैशी, दिलशाद अंसारी, महबूब अनवर आदि उपस्थित रहे।