फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने धमाल मचाया
विज्ञापन

मोरना। हनुमतधाम सरस्वती शिशु मंदिर शुकतीर्थ के तत्वावधान में गांव इलाहाबास में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सुंदर प्रस्तुति देकर समा बांधा।
विज्ञापन

गांव इलाहाबास में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष अमित राठी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रियांशी, आंचल, पायल, अशिंका शर्मा ने संयुक्तरूप से स्वागत गान प्रस्तुत किया। गणेश वंदना में महिमा कसाना ने और राम रतनधन पायो पर मोक्षिता वर्मा ने सुंदर नृत्य किया। देश भक्ति गीत पर विजय, वीशु, आर्यन, गौरव, नितिन आदि ने शानदार अभिनय किया। शिवंागी शर्मा, गौरव, सोमया ने देश भक्ति गीतों को सुनाकर ग्रामीणों की वाहवाही लूटी। अध्यक्षता कर्मसिंह भगत ने की तथा संचालन ब्रहमपाल तोमर ने किया। नकली सिंह, महकपाल प्रधान, कंवरपाल डीलर, पप्पू मास्टर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रमोद कुमार, दीपा चौधरी, आरती सिंघल, डिम्पल, आरती, पारुल, अन्नूपाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें