फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबों की सेवा करना पुण्य कार्य
विज्ञापन

जानसठ। ज्ञानेश्वर सेवा दल द्वारा बेसहारा गरीब लोगों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। बृहस्पतिवार को कस्बे के सेंट आरसी पब्लिक स्कूल में ज्ञानेश्वर सेवा दल द्वारा कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम विजय कुमार ने कहा कि ऐसी कड़ाके की सर्दी में गरीब लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण का करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। कार्यक्रम में 74 लोगों को कंबल वितरित किए गए। अध्यक्षता राजेंद्र गोयल और संचालन दिपेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सेवा दल के अध्यक्ष निशांत कांबोज, रेशु गोयल, चुड़ियाला के ग्राम प्रधान आलोक गोयल, मनीष, सोनी गुर्जर, शशिकांत, अरविंद पराशर, सोनू लाला, नरेश संगल, यशवंत कांबोज, श्रीचंद, गीता सैनी, संजय गोयल, संदीप प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें