फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर से भी धर्मसभा में भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसभा में पहुंचे कार्यकर्ता
विज्ञापन

शाहपुर। आरएसएस द्वारा नई दिल्ली के रामलीला मैदान में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर आयोजित धर्मसभा में क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा, आरएसएस, विहिप, हिंदू युवा वाहिनी व बजरंग दल के कार्यकर्ता रवाना हुए। क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक, मंडल अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसके चलते शाहपुर-भौराकलां मार्ग पर यात्री बसों की भारी कमी रही। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कबड्डी में यमुना सदन ने गंगा सदन को हराया
मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में रविवार को पाठ्य सहगामी क्रियाओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह ने बच्चों को योगाभ्यास कराने के साथ लाभ बताए। जूनियर विंग में अंतर सदनीय कबड्डी प्रतियोगिता में यमुना सदन ने गंगा सदन को 26 अंकों से हराया। सीनियर विंग में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में यमुना सदन ने कृष्णा सदन को छह विकेट से हराया। विद्यालय निदेशक बीपी सिंह, कपिल कुमार व कपिल राठी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें