जानसठ। डीएवी इंटर कालेज में रविवार को श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल द्वारा दल के प्रबंधक स्वर्गीय रुपेश कंसल की स्मृति में रोटरी क्लब के सहयोग से जेपी हॉस्पिटल नोएडा द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। कैंप में 618 मरीजों की जांच कर दवाई वितरित की गई।
सेवादल के महासचिव दीपेश गुप्ता ने बताया कि जनरल फिजिशियन ने 267, न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर ने 53, महिला चिकित्सक ने 84, कार्डियोलॉजिस्ट 102, हड्डी के चिकित्सक ने 112 मरीजों को परामर्श व जांच की गई। फेफड़ों के मरीजों की 188, ब्लड शुगर 320, ईसीजी 24, बीएमडी 98, एनबी 20 मरीजों की जांच की गई। शिविर में रोटरी क्लब के डॉक्टर अरविंद गर्ग, डा. बलविंदर, डॉक्टर एसके बंसल डॉक्टर दत्ता की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा मरीजों को परामर्श दिया। शिविर के मुख्य अतिथि खतौली के समाजसेवी व उद्योगपति सुधीर गोयल, एंबियंस एकेडमी के प्रबंधक भावेश गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, डीएवी कालेज के प्रबंधक कुलदीप गुप्ता आदि रहे। सेवा दल के अध्यक्ष निशान कांबोज, राजेंद्र गोयल, अरविंद पराशर, सोनू लाला संभलहेड़ा, रिशु गोयल, सोनी गुर्जर, चुड़ियाला के ग्राम प्रधान आलोक गोयल, रजनी सैनी, श्रीचंद सैनी, रोहित, रमेश कांबोज, चमन सैनी, संदीप कंसल, सुमित, दीपक, राहुल आदि का विशेष सहयोग रहा।