फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बकायेदारों से अभियान चलाकर वसूली करे: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े बकायेदारों से अभियान चलाकर वसूली करें: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि सभी विभाग अपने मासिक लक्ष्य का शत-प्रतिशत पूर्ति करना सुनिश्चित करे। उन्होंने एसडीएम एवं तहसीलदार से कहा कि 10-10 बड़े बकायेदारों से वसूली में तेजी लाएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व वसूली एवं कर-करेत्तर की बैठक में डीएम ने कहा कि लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले विभागों पर कार्रवाई होगी। सरकारी अनुबंधों में भी स्टांप की चोरी नहीं होनी चाहिए। ई-स्टांप को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। प्रत्येक विभाग राजस्व वसूली बढ़ाए जाने के प्रयास करें। उन्होंने एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देश दिए कि विद्युत विभाग के आरसी की वसूली हेतु संपत्ति कुर्क करने के अभियानों को तेजी के साथ चलाया जाए। वाणिज्य कर टेक्स चोरी न होने पाए इसके लिए प्रवर्तन कार्य में तेजी लाई जाए। विद्युत विभाग को गलत बिल सही करने और वसूली में तेजी के आदेश दिए। अधिकारी राजस्व के वादों का तेजी से निस्तारण करें। एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि ऑन द स्पॉट अमीनों का निरीक्षण किया जाये। प्रत्येक ग्राम सभा में चराहगाह व गौशाला के लिए भूमि का चयन कर लिया जाए। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें