फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड सभासदों की कमेटी बनाई
विज्ञापन

मोरना। नगर पंचायत कार्यालय में स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथियों ने वार्ड सभासदों की कमेटी बनाकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

कस्बा भोकरहेड़ी के नगर पंचायत कार्यालय में स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा 2018 के अंतर्गत एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कस्बे के वार्ड सभासदों एवं कस्बे के गणमान्यों लोगों को लेकर एक स्वच्छता वातावरण प्रोत्साहन कमेटी का गठन किया, जो अपने वार्ड में सफाई के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत सिंह ने लोगों को स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक के उपरांत स्कूली बच्चों द्वारा कस्बे में स्वच्छता रैली निकाली गई, जिसका शुभारंभ नगर चेयरमैन सरला देवी व अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई कस्बे के विभिन्न वार्डों में पहुंची तथा लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। रैली में कस्बे के प्राथमिक विद्यालय कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर वार्ड सभासद रामबीर सिंह, राजीव कुमार, दीपक कुमार, परवीर सिंह, जोगेंद्र कुमार, संजय वकील, दीपक कुमार, वरिष्ठ लिपिक प्रेमसिंह, अभिषेक, संदीप कुमार, सुभाष, आभा शर्मा, राजेश कुमार, मनोज, प्रियंका शर्मा, सुरेश कुमार, विनय सिंघल, अलका आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें