तेंदुए की दस्तक से दहशत
जानसठ। गांव कवाल में एक सप्ताह से ग्रामीण गांव में पहरा देकर रात काटने को मजबूर हैं। वहीं, दूसरी ओर बुधवार की रात गांव गढ़ी निवासी मनीष शर्मा ने गांव के जंगल में तेंदुआ देखा और गांव में आकर ग्रामीणों को जंगल में जाते समय सर्तक रहने को कहा। गांव कवाल के ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। जिसके चलते ग्रामीणों को छतों पर पहरा देकर रात काटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
घर से भैंस चोरी की
जानसठ। गांव गढ़ी में बुधवार की रात पशु चोरों ने घर में बंधी भैंस चोरी कर ली। ग्रामीणों ने भैंस चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात को पशु चोरों की जंगल में काफी तलाश किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित इमाम अली ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।