फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंटर डाल रहे मजदूर की करंट से मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर श्रमिक की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शामली रोड पर बैंक वाली गली में नए मकान का लिंटर डालते समय मिक्सर मशीन हाईवोल्टेज लाइन के तार से टच हो गई। इससे पूरी मशीन में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र केे शामली रोड पर बैंक वाली गली में शुगर मिल कर्मचारी सुधीर चौधरी के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह मकान का लिंटर घोला जा रहा था, जिसमें ठेकेदार के दो मजदूर गांव सांझक निवासी आशु (30) व गांव हैबतपुर निवासी बॉबी पुत्र रिहान मिक्सर मशीन पर खड़े होकर सीमेंट, रोड़ी का घोल लिंटर पर डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक मिक्सर मशीन का डाल्ला मकान के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन के तार से टच हो गया, जिससे तेज धमाके के साथ मशीन में करंट उतर आया। इसके चलते मशीन पर ऊपर खड़े आशु व बॉबी करंट की चपेट में आ गए, जिससे आशु की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बॉबी करंट के झटके से नीचे जमीन पर आ गिरा, जिससे उसका सिर फटने के साथ ही गंभीर चोटें आईं। साथी मजदूर तत्काल दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां आशु को मृत घोषित करते हुए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आशु के परिजनों को हादसे से अवगत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। वहीं, जिला अस्पताल में भर्ती दूसरे मजदूर बॉबी की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूलर में दुपट्टा फंसने से महिला जख्मी
मुजफ्फरनगर। शहर के उत्तरी सिविल लाइन निवासी सुनीता पत्नी नरेंद्र बृहस्पतिवार सुबह घर में कूलर के आगे खड़ी थी। इसी दौरान अचानक उसका दुपट्टा कूलर की पंखड़ी में फंस गया, जिससे उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसकर दम घुट गया। महिला की चीख सुनकर दौड़े परिजनों ने कूलर बंद कर बमुश्किल उसका दुपट्टा बाहर निकाला, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें