अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया
चरथावल। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस में विकास खंड क्षेत्र से भारी तादात में कार्यकर्ता एकत्र हुए। कस्बे के रोहाना मार्ग स्थित शनिदेव मंदिर परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस को सफल बनाया गया। मुख्य वक्ता सह मंत्री बृजेश राणा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि हम भारत माता को खंडित नहीं होने देंगे। संकल्प लिया गया कि 20 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के मुखिया डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया जी के साथ घरों से निकल कर अयोध्या कूच करेंगे। सतेंद्र कुमार एडवोकेट ने भी संबोधित किया।