खतौली। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार दोपहर को हुई झमाझम बारिश से काफी राहत मिली। वहीं, किसानों का कहना है कि गन्ने की फसल को बारिश से फायदा पहुंचेगा।
सुबह से ही उमस भरी गर्मी पड़ने लगी थी। करीब तीन बजे आकाश में अचानक काले बादल मंडराने लगे और बारिश होने लगी। बारिश की वजह से जीटी रोड पर वाहनों के पहिये तक थम गए थे। करीब 15 मिनट तक लगातार पड़ी बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बारिश थमते ही फिर से उमस भरी गर्मी पड़ने लगी। जिससे गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया। किसान राजेंद्र, सतीश, मूलचंद, प्रेमपाल, नाहर सिंह आदि किसानों का कहना है कि हल्की बारिश जरूर हुई है, लेकिन इस बारिश से गन्ने की फसल फायदा पहुंचेगा। इस बारिश का प्रभाव सब्जी की फसलों पर जरूर पड़ सकता है।