फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
फुटबाल प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज ने बाजी मारी
विज्ञापन

छपार। जनपद व तहसील स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज ने प्रथम व जनता जनार्दन इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों में से ही मंडल स्तरीय टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

जय भारत इंटर कॉलेज के मैदान में हुई फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्या मंजुला चौरसिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में जनपद की आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच बसेड़ा के जनता जनार्दन इंटर कॉलेज व पचेंडा के जनता इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों के बीच हुआ। इसमें कड़े मुकाबले में जनता इंटर कॉलेज ने जनता जनार्दन इंटर कॉलेज को दो गोल से मात देकर विजय हासिल की। उक्त दोनों टीमों के खिलाड़ियों में से ही मंडल स्तरीय सब जूनियर टीम का गठन किया गया। जूनियर वर्ग में अनमोल, तुषार, मोंटी, विकास, विश्वास, मंगल, प्रियांशु, शिवांशु, हिमांशु, गुलजार, योगेंद्र, आकाश, ऋषभ, शिवकुमार, ईशू, फरहान, अंकित व सुल्तान का चयन किया गया। सीनियर वर्ग में सचिन, अंकित, बोधराज, क्षितिज बालियान, ऋतिक, मंयक, वंश, सागर, आकाश, सतेंद्र, विकसित, ऋषभदेव, कार्तिक व तुषार का चयन किया गया। आयोजन में राहुल कुशवाहा, इच्छाराम, विपिन त्यागी, प्रमोद, गया प्रसाद, नीरज, धनंजय, विनीत कुमार, हंस कुमार, अमित, अक्षय, कटार सिंह, ब्रजबिहारी धूरिया व साहब सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें