फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने दी भारतीय संस्कृति की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने दी भारतीय संस्कृति की जानकारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। द दून वैली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को कक्षा एक व दो के छात्रों ने भारतीय संस्कृति की जानकारी देने के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

शहर के जानसठ रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम राजीव शर्मा की पत्नी सुधा शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट बीना शर्मा, महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मीनाक्षी शर्मा, टीएसआई राजेश कुमार, डॉक्टर विवेक कुमार, डॉक्टर बलजीत कौर, मुकुल दुआ व अर्चना जैन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने विभिन्न धर्मग्रंथों, वेदों के साथ ही तुलसी कथा, गायत्री मंत्र, हनुमान चालीसा व भजन सुनाकर कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों को भावविभोर कर दिया। प्रबंधक राजकिशोर गुप्ता, अनुराग सिंघल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में संस्कार जाग्रत होते हैं। प्रधानाचार्या रंजीता कौर ने कहा कि बच्चों को अपने धर्मानुसार प्रात: काल से ही ईश्वर का ध्यान करके कार्य करने चाहिए। मंडी ब्रांच हेड रुचि शर्मा, सरकुलर रोड ब्रांच हेड रीटा गोयल व क्वालिटी हेड विक्की जैन ने कहा कि बचपन की अच्छी आदतें इंसान की जीवन भर मदद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें