सामाजिक सरोकारों से खुद को जोड़ना होगा
मुजफ्फरनगर। सीए दिवस पर रक्तदान किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ संजीव बालियान रहे। सामाजिक सरोकारों से खुद को जोड़ने पर सभी जिले के सीए की प्रशंसा की।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंटें्टस ऑफ इंडिया की जनपद शाखा द्वारा जानसठ रोड स्थित विष्णु विहार में आईसीएआई भवन में सीए दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ संजीव बालियान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि सीए के रूप में सेवाओं के साथ स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता के लिए संगठन के द्वारा किए गए कार्य और अभियान सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि विधायक कपिल देव अग्रवाल और विधायक उमेश मलिक ने भी ब्रांच चेयरमैन मनीष गर्ग के साथ ही पूरी प्रबंध समिति को इस कार्य के लिए बधाई दी। चेयरमैन मनीष गर्ग ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने संगठन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। संगठन की ओर से पौधारोपण किया गया। इसके अलावा ब्रांच भवन में एसडी मेडिकल इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के ब्लड शाखा हास्पिटल के चिकित्सकों के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। संगठन के सदस्य सीए ने रक्तदान किया। संस्था जीएसटी सेमीनार का आयोजन भी किया, जिसका आयोजन सीए अंकित मित्तल ने किया। शशांक गुप्ता ने स्ट्रेस मैनेजमेंट के साथ जीएसटी की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सेमिनार के साथ ब्लड डोनेशन कैंप में ब्रांच सचिव राजीव सिंघल, ब्रांच कोषाध्यक्ष एवं स्टूडेंट समिति की अध्यक्षा मोनिका मित्तल के साथ वाइस चेयरमैन सचिन अरोरा और विनोद छाबडा का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में संजय संगल, अजय अग्रवाल, अजय जैन, शीतल जैन, विपिन कुमार, सुरिंदर कुमार ढींगरा आदि उपस्थित रहे।