फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने भाजपा नीति के विरोध में ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज की निंदा
विज्ञापन

जानसठ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा की। वक्ताओं ने भाजपा के चार साल के कार्यकाल को विफल बताते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने का आह्वान किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्बास अली खां के निवास स्थान पर हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी अशोक भारती ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी। मोहम्मद तारिक कुरैशी ने कहा कि भाजपा के राज में प्रदेश में हिंसक घटनाएं, महिलाओं का उत्पीड़न दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सरकार के खिलाफ जो कोई आवाज उठाता है, उसे दमनकारी नीति अपनाते हुए पिटाई कराकर उसका मुंह बंद कर दिया जाता है। अध्यक्षता शराफत अली ने की। इसके बाद कार्यकर्ता ने नगर में भाजपा सरकार के विरोध में फ्लैग मार्च निकाला। तहसील में कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन महामहिम के नाम राज्यपाल के नाम तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदीप राणा, आबिद अंजान, शकील अहमद, कृष्ण अवतार शर्मा, अनिल शर्मा, फरमान, महफूज राना, आमिर, जमशैद, आबिद, विनय शर्मा, मुकेश शर्मा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें