फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे

विज्ञापन
विज्ञापन
भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे
विज्ञापन

मोरना। शुकदेव आश्रम शुक्रताल में प्रसिद्ध भागवत कथा डा. श्याम सुंदर पाराशर की कथा में अहमदाबाद, गुजरात से पधारे श्री श्याम खाटू भजनों के विश्व प्रसिद्ध भजन गायक नंद किशोर शर्मा उर्फ नंदू भैय्या जी ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

शुकदेव आश्रम के डोगरे कथा भवन में आयोजित कथा में नंदू भैय्या ने सर्व प्रथम भजनों की कड़ी में गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो, हे नाथ नारायण हरि गोपाल बोलो। उद्धार करा मां गमों का उद्धार करो, अपनी ममता के आंचल से मां संताप हरो। श्रीकृष्ण के कृपा बिना विश्वास भी नहीं चले, कृपा अगर मिले तो, सब कुछ चले। हे नट नागर कृपा के गागर भर दे, आदि भजनों को सुनाया। इससे पूर्व आश्रम अधिष्ठाता स्वामी ओमानंद महाराज को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कथा में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, आंध्रप्रदेश आदि के श्रद्धालु धर्म पारायण बन पुण्य अर्जित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें