फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को पर्व की तरह मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को पर्व की तरह मनाया
विज्ञापन

जानसठ। डीएवी इंटर कालेज के मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छात्र छात्राओं सहित काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कालेज के मैदान में प्रधानाचार्य समुद्र सैन ने शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि जो मनुष्य को अनेक बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है वह योग है। योग के द्वारा मनुष्य अपनी आयु में बढ़ोतरी कर सकता है। शिविर में तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी व बीडीओ विजय प्रताप यादव ने कहा कि हमारे देश में योग कई हजार वर्षों से हमारे ऋषि मुनि व महापुरुष करते आ रहे हैं। उन्होंने योग के जरिये शरीर में होने वाली बीमारियों से लड़ने का सबसे अच्छा साधन बताया। कोतवाली परिसर में इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा द्वारा योग शिविर लगाकर पुलिसकर्मियों से योग की क्रियाएं करवाई तथा उन्हें योग के जरिये अपने शरीर को स्वस्थ रखने के उपाय बताए। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य नाहर सिंह की तथा संचालन राजीव वर्मा ने किया। छत्रपाल, नेत्रपाल कश्यप, राजेश कुमार, एसएसआई मनोज कुमार यादव, विक्रम भाटी, रविंदर नागर, हरिराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें