फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथोलॉजी लैबों का पंजीकरण बहाली पर हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पैथोलॉजी लैबों का पंजीकरण बहाली पर हर्ष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में 77 पैथोलॉजी लैब के पंजीकरण की बहाली होगी। उन्हें अलग फारमेट पर दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। एसोसिएशन ने इस निर्णय पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

मेरठ रोड पर एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष राहिब आलम त्यागी ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा जिले में 77 लैब का पंजीकरण निरस्त किया गया था। उन्होंने बताया कि 21 मई 2018 को केंद्र सरकार की ओर से प्रकाशित नैदानिक स्थापन संशोधन नियम 2018 के गजट में दी गई व्यवस्था के आधार पर अब सीएमओ कार्यालय की ओर से इन पैथोलॉजी का नये नियमों के तहत पंजीकरण कराने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए एसीएमओ से एसोसिएशन के पदाधिकारियों की वार्ता हुई है। एक नए फार्मेट के आधार पर ये पंजीकरण होगा और इसमें बेसिक केटेगरी की पैथोलॉजी लैब एमबीबीएस के साथ कार्य करने के लिए अधिकृत होंगी। उन्होंने इसके लिए सीएमओ, मीडिया और विशेष तौर पर एसोसिएशन के लीगल एडवाइजर सिद्धार्थ राजवंशी एडवोकेट का आभार जताया। वार्ता में शाहनवाज, काजी अफशान, नरेश कुमार, अब्दुल हक, साजिद, राहुल, रवि, सलीम अंसारी, अवधेश कौशिक, रियाज अहमद, निधि पंवार, शिवकुमार, कामेश शर्मा, आदिल जैदी, शुएब, फिरोज, आरिफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें