फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हुए हादसे में डीसीएम चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर हुए हादसे में डीसीएम चालक की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर घायल हो गया। आगे चल रहे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर डीसीएम पीछे से टकराने से यह हादसा हुआ। चालक सहारनपुर जिले का निवासी था। ट्रकों के बीच हुई भिड़ंत के कारण कई घंटे तक हाइवे का यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

सहारनपुर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गंाव भूलनी निवासी बलदेव सिंह (35) पुत्र ध्यान सिंह डीसीएम चालक था। वह सोमवार रात को डीसीएम में हरिद्वार से इलेक्ट्रानिक्स सामान भर कर नोएडा जा रहा था। रात करीब तीन बजे जब वह मुजफ्फरनगर बाईपास नेशनल हाईवे पर शेरनगर के पास पहुंचा, तो तभी आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। उसके पीछे चल रहा दूसरा ट्रक उससे टकरा गया और पीछे चली रही डीसीएम दूसरे ट्रक से पीछे जोर से टकराई। हादसे में चालक बलेदव सिंह दोनों वाहनों के बीच आकर कुचला गया और मौके पर उसकी मौत हो गई, जबकि उसका क्लीनर दीपक घायल हो गया। हादसे के कारण मौके पर जाम लग गया। सूचना पर नई मंडी इंस्पेक्टर हरसरण शर्मा पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे। अन्य वाहनों से खिंचवा कर ट्रकों को अलग किया। काफी मशक्कत के बाद चालक का शव बाहर निकाला गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाइवे पर दोनों ओर वाहनों का जमावड़ा होने से यातायात बाधित रहा। वहलना चौक से क्रेन मंगवा कर तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को एक साइड करवा कर यातायात सुचारु कराया। ट्रकों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गए। मृतक चालक के भाई संजय कुमार ने नई मंडी कोतवाली पर ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार शाम को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें