फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन को सकारात्मक बनायें: हरीशचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में हाईस्कूल और इंटर की मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कॉलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन हरीश चंद्र ने कहा कि ईश्वर ने हर इंसान के अंदर योग्यता दी है, बस उसे नकारात्मक का दामन छोड़कर सकारात्मक की ओर बढ़ना चाहिए। वर्तमान दौर में बेटियों की शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने कहा कि अल्पसंख्यक संस्था में छात्राओं की संख्या और शिक्षा का स्तर देखकर वह खुश हैं। मुस्लिम समाज भी बेटियों की शिक्षा को लेकर जागरूक हो रहा है, ये अच्छी बात है। अध्यक्षता कर रहे चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ असलम जमशेदपुरी ने कहा कि उर्दू जुबान अपनी मिठास की वजह से बेहद खूबसूरत है, ये किसी मजहब या कौम की जबान नहीं है। कॉलेज के प्रबंधक शायर डॉ नवाज देवबंदी ने कहा कि इस संस्था को हमने सींचा और अभिभावकों ने हम पर भरोसा कर अपनी बेटियों को यहां शिक्षा हासिल करने के लिए भेजा ये प्रशंसनीय है, लेकिन हमारा सपना है कि इस कॉलेज की छात्राएं यूपी में टॉपर में अपना स्थान बनाएं। कॉलेज की प्रधानाचार्या सफिया बेगम ने सभी का आभार जताया। वार्षिकोत्सव में इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाली मेधावी छात्राओं नमरा, फरहीन त्यागी, अर्शी, नर्गिस तथा हाईस्कूल की टॉपर ईशा, लायबा नूर, शाहीन को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें