फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडित महिला के लिए ब्यान।

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। अपने पति की शिकायत करने के मामले में महिला हैल्प लाईन से पहुंची पुलिस कर्मी ने कस्बे में पहुंचकर पीड़ित महिला के ब्यान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पूर्व कस्बे के मोहल्ला जाटान निवासी एक महिला ने अपने पति नूरमौहम्मद पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर महिला हैल्प लाईन विभाग में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। जिसमें मंगलवार को महिला पुलिस कर्मी अंजना चौहान ने मंगलवार सांय थाना पुलिस के सहयोग से महिला के आवास पर जाकर उसके ब्यान दर्ज किए हैं। इस संबंध में जानकारी करने का प्रयास किया गया तो पुलिस ने मामले को गुप्त रखने की बात कहकर जानकारी देने से इंकार कर दिया।
मोबाइल दिलाने की मांग
पुरकाजी। जनपद सहारनपुर के भगवानपुर से छह मई को कस्बे में बारात आयी थी जिसमें नौशाद अहमद भी बारात में आया था जिसका ऐप्पल का मोबाइल चोरी हो गया था। काफी तलाश करने के बावजूद मोबाइल का कोई सुराग नहीं लगा था। मंगलवार की सांय मोबाइल की लोकेशन कस्बे में मिलने पर पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को मोबाइल की लोकेशन मोहल्ला नूरनगरियान निवासी एक व्यक्ति के पास मिलने की बात बताकर अपना मोबाइल दिलाने की मांग की। मोबाइल की कीमत 70 हजार है। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर मोबाइल का सुराग लगाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


शिकायत पर जेई ने की जांच
पुरकाजी। तीन दिन पूर्व कस्बे के मोहल्ला बाजार खुर्द निवासी लोगों मोहल्लेवासियों ने नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत कर ठेकेदार पर सड़क निर्माण में पुरानी ईंटें लगाने का आरोप लगाकर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। जिसमें मंगलवार को नगर पंचायत के जेई रामप्रसाद यादव व ईओ मनोज यादव ने ठेकेदार के साथ मौके पर जाकर निर्माण कार्य की जांच की है। जेई और ईओ ने बताया कि आरोपों की जांच की गई है जिसमें सब ठीक ठाक पाया गया है और ठेकेदार को मानक के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी गयी है। उधर मोहल्ले वासियों का आरोप है कि जेई और ठेकेदार की सांठ गांठ के चलते ठीक जांच सही तरीके से नहीं की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें